कलश यात्रा के साथ प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
कस्बे के मोहल्ला अहिरान के प्राचीन शिव मंदिर में खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। इसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शामिल हुई, जिन्होंने पूजा अर्चना की, कलश उठाए और भजनों पर नृत्य किया। यात्रा का ताल्लुक पूरे कस्बे के धार्मिक माहौल से था।

कस्बे के मोहल्ला अहिरान के प्राचीन शिव मंदिर में खाटू श्याम की प्रतिमा विराजमान कराई जा रही है। बुधवार को उसकी प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा में बड़ी तादाद में श्रद्धालु महिला और पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा सुबह सात बजे प्राचीन शिव मंदिर से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। इसके बाद कलश यात्रा में पूरे कस्बे में भ्रमण किया। यात्रा वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी तादाद में श्रद्धालु महिला और पुरुष शामिल हुए। महिलाएं नए वस्त्रों में सजी धजी थी। सिर पर कलश लिए हुए थी और मंगल गीत गा रही थी।
पुरुष श्रद्धालु डीजे पर बज रहे प्रभु भजनों पर झूम रहे थे। अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। कलश यात्रा का कस्बा वासियों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को ठंडा जल पिलाया गया। मंदिर कमेटी के आनंद यादव ने बताया 26 जून को पटना की कस्बे में परिक्रमा कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


