होली मिलन कार्यक्रम में जमकर उड़ा अबीर गुलाल

Mar 01, 2026 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - नगर में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। पूर्व मंत्री चौधरी साहब सिंह और भाजपा नेता कपिल अग्रवाल ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। कांग्रेसियों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ होली मनाई। भाईचारे का संदेश देते हुए भगवान परशुराम संघ ने समारोह आयोजित किया।

होली मिलन कार्यक्रम में जमकर उड़ा अबीर गुलाल

नगर में रविवार को जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। नगर की कोताना रोड स्थित शिव फार्म हाउस में पूर्व मंत्री चौधरी साहब सिंह ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें राजनैतिक दलों के नेता नजर आए। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोत्र आदर्श शास्त्री, प्रभारी मंत्री जसंवत सैनी, वरिष्ठ रालोद नेता समरपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, अश्वनी तोमर आदि कार्यक्रम में शामिल रहे। चौधरी साहब सिंह ने सभी अतिथियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस दौरान रांगनी कलाकारों ने अपने गीतों से समा बांध दिया।

उधर अग्रवाल महासंघ बड़ौत द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में होली मिलन उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। होली मिलन उत्सव का उद्घाटन भाजपा नेता युगल किशोर गर्ग ने किया व मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल अग्रवाल व गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल महासंघ के अध्यक्ष रवि कुमार गर्ग बिट्टू कार्यकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता सभासद, महामंत्री संजय गोयल, कार्यकारी महामंत्री संजय कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता आदि थे। ------- कांग्रेसियों ने वृद्धाश्रम में मनाई होली अमीनगर सराय। रविवार को कांग्रेस के पूर्व महासचिव व निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बड़ौत नगर अध्यक्ष रामहरि पंवार व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कैड़वा स्थित वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ होली मनाई। उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद शीतल पेय, फल व मिठाइयों का वितरण किया। इस मौके पर बिजेंद्र शर्मा, ओकारदत्त, देवेंद्र शर्मा, शौकेंद्र तोमर, सुभाष शर्मा मौजूद रहे। ------ होली मिलन में दिया भाईचारे का संदेश बागपत। भगवान परशुराम संघ बागपत के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिशंकर वशिष्ठ ने की एवं संचालन अजय शंकर शर्मा ने किया। विजय कौशिक द्वारा कविता पाठ के माध्यम से कार्यक्रम में शमा बांध दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा कविता, शेर-शायरी और हास्य की बातें की गई। भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की। कार्यक्रम में जयपाल शर्मा, ऋषि कुमार कौशिक, गगन गौड, राकेश मोहन शर्मा, कपिल आलम्बायन, अशोक शर्मा, पुनीत शर्मा, कमल वशिष्ठ, स्वतंत्र, आशुतोष आदि मैजूद रहे। ----------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।