Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsCelebration of Sant Guru Ravidas Jayanti with Havan and Processions in Baghpat
रविदास जयंती पर हवन कर भंडारे का आयोजन

रविदास जयंती पर हवन कर भंडारे का आयोजन

संक्षेप:

Bagpat News - बागपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर श्रद्धालुओं द्वारा हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा के नेताओं ने गुरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। टटीरी और पाली में शोभायात्राएं निकाली गईं, जबकि खेकड़ा में रथ यात्रा का आयोजन हुआ। विभिन्न गांवों में भी धूमधाम से जयंती मनाई गई।

Feb 01, 2026 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बागपत। शहर के संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर श्रद्धालुओं द्वारा हवन कार्यक्रम किया गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास भारत के महान संतों में गिनती होती है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जातिवादी भेद भेदभाव को खत्म करने और समाज के सुधार में समाज कल्याण में समर्पित कर दिया। समाजवादी पार्टी बागपत के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर रविवार को संत गुरु रविदास और संत नरहरि दास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, नगेंद्र सिंह, राहुल यादव, रवि बैसला आदि मौजूद रहे। टटीरी और पाली में निकाली गई शोभायात्रा संत रविदास जयंती पर रविवार को टटीरी ओर पाली गांव में शोभायात्राएं निकाली गई। पूजन के बाद शुरू हुई शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्राओं में श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे और संत रविदास का जयघोष कर रहे थे। दोनों यात्राओं ने समूचे कस्बे और गांव में भृमण किया। इस दौरान दोनों ही स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। खेकड़ा में बैंडबाजों के साथ निकाली गई रथ यात्रा खेकड़ा। कस्बे और क्षेत्र में रविवार को संत रविदास की जयंती धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। मंदिरों में सत्संग और भजनों के साथ उनका पूजन किया गया। युवा सांस्कृतिक क्लब के तत्वाधान में कस्बे में रथ यात्रा शाम के समय बाल्मीकि चौक से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। उद्घाटन नगर पालिका चेयरपर्सन नीलम धामा के प्रतिनिधि सुनील कुमार इंजीनियर ने किया। यात्रा ने अहिरान, गिरधरपुर, चक्रसेनपुर, मुंडाला, औरंगाबाद और रामपुर मोहल्ले के साथ कस्बे के सभी मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया। करीब चार घंटे के भ्रमण के बाद यात्रा वापस संत रविदास जी के मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा का संचालन क्लब के प्रधान बलराम सिंह, नरेंद्र कुमार,सत्येंद्र उर्फ मोजी, सुनील उर्फ मोजी, संदीप धीरयान, बिजेंदर धीरयान, मनीष कुमार, प्रवीण एडवोकेट, धर्म सिंह एसडीओ आदि ने किया बालैनी में धूमधाम से मनाई गई जयंती बागपत। संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में बालैनी क्षैत्र के ग्राम हरियाखेड़ा, मतादनगर व पुरा महादेव सहित ओगटी, दत्तनगर, मुकरी, घटौली, डोलचा, हबीबपुर नगला, नवादा, मूवी खुर्द, बरसिया, बालैनी, सिंघावली एवं बाखरपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रालोद नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभयवीर यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। अभयवीर यादव ने कहा कि गुरु रविदास का जीवन समता, सामाजिक न्याय और मानवता का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान रविंद्र प्रधान, करण सिंह प्रधान, उदयवीर यादव (फौजी), ओमपाल उज्जवल, मास्टर इंद्रपाल, मनोज प्रधान, हरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।