वाल्मीकि जयंती पर निकाली गईं शोभायात्राएं, बरसे फूल

वाल्मीकि जयंती पर निकाली गईं शोभायात्राएं, बरसे फूल

संक्षेप:

Bagpat News - रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर बागपत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और भव्य झांकियों ने भक्तिमय माहौल बनाया। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर तक पहुंची, जहां...

Oct 09, 2025 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर बुधवार को बागपत में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों ने भक्तिमय वातावरण बना दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। एडवोकेट आशीष ने बताया कि समाजसेवी युद्धवीर चौहान ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा राष्ट्र वंदना चौक से प्रारंभ होकर शौकत मार्केट, होली तिराहा बाजार, मुख्य बाजार से होती हुई पुराने कस्बे स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शिव तांडव, लव-कुश, महर्षि वाल्मीकि, माता सीता, श्रीराम और लक्ष्मणजी की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष अरविन्द, उपाध्यक्ष जयदीप, मंच सचांलक सतीश वाल्मीकि, यशवीर चौहान (पिन्टू), श्याम सिंह चौहान, सुनील प्रधान, ईओ कृष्ण कुमार भडाना, संजय प्रजापति, नगर पालिका चैयरमैन एडवोकेट राजुदीन आदि लोग शामिल हुए। -------