
तहसील परिसर में कैंटीन की दीवार तोड़कर हजारों का सामान चोरी
Bagpat News - तहसील परिसर में कैंटीन की दीवार तोड़कर हजारों रुपए और सामान चुराया गया। कैंटीन संचालक राहुल ने पुलिस को सूचना दी। घटना के समय वहां कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, फिर भी चोरी की इस घटना ने सभी को हैरान...
तहसील परिसर में कैंटीन की दीवार तोड़कर हजारों रुपए की नगदी व सामान चोरी कर लिया। जिसकी सूचना पीड़ित कैंटीन संचालक राहुल ने हाईवे स्थित पुलिस चौकी को दी है। इसके उपरांत पुलिस चोरी के मामले की जांच में जुट गई है। नेहरू रोड निवासी राहुल पुत्र रनवीर वर्षों से ठेके पर चाय की कैंटीन चलने का कार्य करते हैं। रोजाना की तरह शाम को कैंटीन बंद कर घर आ गए। सोमवार की सुबह जैसे ही वह कैंटीन खोलने पहुंचे तो उनकी आंखें फटी रह गई। कैंटीन के बराबर की दीवार टूटी हुई मिली और परिसर से कोल्ड ड्रिंक की 6 पेटियां गायब मिली।

इसके अलावा गल्ले में रखे 5,000 रूपये चोरी कर लिये गये। पीड़ित घटना की सूचना हाईवे स्थित पुलिस चौकी को दी। जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। लेकिन चोरी का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। तहसील परिसर में तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहते हैं इसके बावजूद भी परिसर में चोरी होना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


