ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतदिवाली पर जगमगाएंगी जेल में बनीं मोमबत्तियां

दिवाली पर जगमगाएंगी जेल में बनीं मोमबत्तियां

दीपावली पर्व पर इस बार जेल में बंद बंदियों द्वारा तैयार की गई मोमबत्तियों से लोगों के घर रोशन होंगे। बागपत जेल प्रशासन ने इसके लिए मोमबत्ती व्यवसाइयों और सामाजिक संगठनों से संपर्क साधना शुरू कर दिया...

दिवाली पर जगमगाएंगी जेल में बनीं मोमबत्तियां
हिन्दुस्तान टीम,बागपतTue, 01 Oct 2019 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली पर्व पर इस बार जेल में बंद बंदियों द्वारा तैयार की गई मोमबत्तियों से लोगों के घर रोशन होंगे। बागपत जेल प्रशासन ने इसके लिए मोमबत्ती व्यवसाइयों और सामाजिक संगठनों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

बागपत की जिला जेल में 800 से अधिक बंदी बंद है। इनमें डेढ़ सौ से अधिक सजायाफ्ता बंदी हैं, जबकि बाकि के बंदियों के मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है। अब ये बंदी मोमबत्ती बनाने के गुर सीख रहे हैं। जेल प्रशासन उनके लिए के मोम की व्यवस्था करने में लगा है। जल्द ही बंदी मोमबत्ती बनाना शुरु कर देंगे।

जेल प्रशासन इन मोमबत्तियों को व्यवसाइयों ओर सामाजिक संगठनों के माध्यम से इनकी बिक्री करेगा। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है मोमबत्ती बनाने का कार्य बंदियों की फरमाइश पर ही शुरू कराया जा रहा है। इससे उन्हें तनाव से मुक्ति मिलेगी, साथ में आमदनी भी होगी।

बंदियों द्वारा बनाए जाने वाली मोमबत्ती जिले में ही बेची जाएंगी। जिनसे दीपावली पर्व पर लोगों के घर रोशन होंगे। कच्चे मोम और मोमबत्ती बनाने के फर्मो की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही बंदियों को कच्चा मोम ओर धागा आदि सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद बंदी मोमबत्ती बनाना शुरू कर देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें