ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतपार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

दोघट कस्बे में बुधवार को जैन धर्मशाला पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया...

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
हिन्दुस्तान टीम,बागपतWed, 04 Aug 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

दोघट कस्बे में बुधवार को जैन धर्मशाला पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।बुधवार को दोघट कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सबसे पहले मंडल प्रभारी एवं पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने भारत मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति के बारे में बताया। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत बनाना है। कार्यक्रम मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष कपिलदेव दोघट मंडल उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह राणा, कृष्णपाल, विनोद देशवाल, सजीव राठी, धर्मेंद्र वेदवान, देवेंद्र प्रजापति, दिनेश तोमर, विकास, सुधीर, सत्येंद्र तोमर रघुनाथ खलीफा, दीपक प्रधान, संजीव राठी, मनोज राठी,अजय राठी, पवन राठी पुष्पेंद्र, संजय दुबे, रामवीर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें