Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBus Stations to be Named After Freedom Fighters Under Azadi Ka Amrit Mahotsav
रोडवेज बस स्टैंड होंगे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम

रोडवेज बस स्टैंड होंगे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम

संक्षेप:

Bagpat News - आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के बस स्टेशनों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। परिवहन निगम ने जनप्रतिनिधियों से राय लेकर नाम चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य युवा...

Sat, 26 July 2025 02:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के बस स्टेशन के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाने हैं। इसके लिए परिवहन निगम ने कवायद शुरु कर दी है। बस स्टेशनों के नाम जनप्रतिनिधियों को भेजे जाएंगे। जिसके बाद बस स्टेशनों पर क्रांतिकारियों के नाम अंकित किए जाएंगे। रोडवेज बस स्टेशनों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से जाने जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सभी बस डिपो को आदेशित किया है। दो सप्ताह के अंदर नाम चयन कर फाइल शासन को भेजना अनिवार्य है। बड़ौत डिपो के एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि बस स्टेशनों के नाम जनप्रतिनिधियों को भेजे जा रहे है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जनप्रतिनिधियों द्वारा आमजन की राय लेकर स्टेशन के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के नाम दिए जाएंगे। इसके बाद फाइल परिवहन निगम आएगी। इसके बाद विभाग द्वारा फाइल शासन को भेजी जाएगी। प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। दो सप्ताह में नाम तय किए जाने हैं। फाइल आते ही चयनित नामों की सूची शासन को भेजी जाएगी। शासन स्तर से नामों पर अंतिम मोहर लगेगी। ------- युवा पीढ़ी में मिलेगी पहचान स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बहुत बड़ा है। जाने कितने क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपनी जान गवा दी। मगर, युवा पीढ़ी को इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। इनकी जानकारी महज किताबों तक सिमट कर रह गई है। बस स्टेशन के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होने से युवा पीढ़ी में उनकी पहचान बढ़ेगी। वे आसानी से क्रांतिकारियों के नाम जान सकेंगे। क्रांतिकारियों द्वारा किए गए महान कार्यों की जानकारी जुटा सकेंगे।