Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBus Hits Bike in Baghpat Retired Policeman and Daughter Injured
बस ने बाइक में मारी टक्कर, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी और बेटी घायल

बस ने बाइक में मारी टक्कर, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी और बेटी घायल

संक्षेप:

Bagpat News - बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और चालक को हिरासत में लिया।

Nov 29, 2025 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर मवीकला गांव के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद बस चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। यह घटना मवीकला गांव के समीप हुई। दिल्ली से बागपत की ओर आ रही बस की चपेट में आने से खेकड़ा निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उनकी बेटी घायल हुए। दोनों पिता-पुत्री किसी काम से खेकड़ा से बागपत जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बस चालक ने बस रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। हाइवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने तत्परता दिखाते हुए बस का पीछा किया और उसे किसी तरह रुकवा लिया। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।