हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी बस, कई यात्री घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार सुबह रोडवेज बस ट्रक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कई यात्री खिड़की से कूद गए।

हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी बस, कई यात्री घायल

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार सुबह लोनी से शामली जा रही रोडवेज बस ट्रक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल से टकराकर बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, हादसे में कई यात्रियों को हल्की चोटें भी आई। गनीमत रही कि बस डिवाइडर से टकराकर पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो जाता। शामली डिपो की बस सोमवार सुबह लोनी से सवारियां लेकर जा रही थी। बस को बड़ौत निवासी चालक इंद्र चला रहा था। बस दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास पहुंची तो एक ट्रक बस को ओवरटेक करने लगा। ट्रक से टकराने की आशंका के चलते चालक इंद्र ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर ग्रिल से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री तो ब्रेक लगते ही खिड़की से कूद भी गए। वहीं कई यात्रियों के सिर खिड़कियों और शीशों पर लगने मामूली चोटें भी आईं。

जहां लगाए ब्रेक वहां था गहरा गड्ढा

पाली गांव के परिषदीय विद्यालय के पास एनएचएआई ने पिछले दिनों नाले का निर्माण शुरू कराया था। इसके चलते सड़क का काफी हिस्सा भी तोड़ना पड़ा था। नाला निर्माण के लिए गहरा गड्ढा भी खुदवाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह जिस स्थान पर रोडवेज बस के चालक ने ब्रेक लगाए उससे कुछ ही दूरी पर गहरा गड्ढा था। यदि बस का पहिया गड्ढे में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो जाता।

दूसरी बसों से भेजे यात्री

हादसे में रोडवेज बस की कमानी भी टूट गई थी। जिसके चलते बस वहीं खड़ी हो गई। इसके बाद चालक इंद्र और परिचालक सतेंद्र ने यात्रियों को रोडवेज की अन्य बसों में बैठाया और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया। वहीं कुछ यात्री ऐसे भी रहे जिन्होंने प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बस दुर्घटना कब हुई?
बस दुर्घटना सोमवार सुबह हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।