हापुड़ : रटौल में तीन किराना दुकान से हजारों की नकदी और सामान चोरी

Apr 04, 2026 01:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बागपत के रटौल में जुडढी मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने तीन किराना दुकानों से हजारों रुपये की नकदी और सामान चुरा लिया। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। चोरों ने दीवार फांदकर दुकान में घुसकर दस हजार रुपये और सिगरेट के पैकेट चुराए। रटौल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ : रटौल में तीन किराना दुकान से हजारों की नकदी और सामान चोरी

बागपत। रटौल के जुडढी मोहल्ले में तीन किराना दुकानों से अज्ञात चोर हजारों की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस चौकी रटौल पर तहरीर दी है। रटौल निवासी प्रवेज पुत्र गजमफ्फर की जुड़ढी मोहल्ले में घर और दुकान है। घर में दुकान की साइड गैलरी है। गैलरी से एक छोटी खिड़की दुकान में जाने के लिए भी है। शुक्रवार रात किसी समय अज्ञात चोर वहां पहुंचे और दीवार फांदकर गैलरी के रास्ते खिड़की में घुसकर दुकान में जा घुसे और दस हजार की नकदी और 30 पैकेट सिगरेट के चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह पीड़ित दुकानदार ने जब दुकान खोली तो चोरी की घटना का पता चला उसने आस पड़ोस में बताया तो पता चला कि पास में ही शकील पुत्र खुरशेद की परचून की दुकान से भी आठ हजार रुपये और गुटको के पैकेट चोरी हुए हैं।

इसके अलावा बिलाल पुत्र तोहिद की दुकान म्यूजिक सिस्टम और सिगरेट के पैकेट चोरी हुए हैं। जब यह बात लोगों को पता चली तो वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही रटौल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदारों ने रटौल पुलिस चौकी पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।