
खुले में शौच करने से रोकने पर दो भाइयों पर हमला
Bagpat News - रमाला गांव में सोमवार शाम दो सगे भाइयों को खुले में पेशाब करने से रोके जाने पर हमला कर घायल कर दिया गया। सोनू ने एक युवक को ऐसा करने से रोका, जिससे हमलावरों ने उसे और उसके भाई राजेश पर लाठी-डंडों से...
रमाला गांव में सोमवार की शाम खुले में पेशाब करने से रोकने पर दो सगे भाइयों को हमलाकर घायल कर दिया गया। घायल भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। रमाला गांव में सोनू और राजेश पुत्रगण विनोद परिवार के साथ रहते है। सोनू ने बताया कि गत दिवस उनके मकान के सामने गांव का ही एक युवक खुले में पेशाब कर रहा था। उसने युवक को ऐसा करने से रोका, तो आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। शोर-शराबा होने पर उसका भाई राजेश मौके पर पहुंचा, तो हमलावरों ने उस पर भी लाठी-डंड़ों से हमला बोल दिया।

आरोप लगाया कि हमलावर फरार होते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। वहीं, घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। वे घायल दोनों भाइयों को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां से दोनों को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन सोनू को जिला अस्पताल और राजेश को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में ले गए। जिला अस्पताल पहुंचे सोनू ने चिकित्सकों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने घटना की तहरीर मिलने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




