युवक को चाकू मारकर किया घायल, मुकदमा दर्ज

Apr 16, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - पठानकोट के एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ। दुल्हन के चचेर भाई आजिम पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक को चाकू मारकर किया घायल, मुकदमा दर्ज

नगर के एक मैरिज होम में बुधवार को शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के चचेर भाई को बारात में आए युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पठानकोट मोहल्ले के रहने वाले वसीम ने बताया कि बुधवार को कांधला, शामली जनपद से उसकी चचेरी बहन नाजिया की बारात आयी हुई थी। शादी समारोह का आयोजन फौजी मैरिज होम में किया जा रहा था। दोपहर बाद कुछ बाराती मैरिज होम के बाहर कार में तेज आवास में गाना बजाने लगे।

उसके भतीजे आजिम पुत्र नसीम ने तेज आवाज में गाना बजाने से मना किया, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी चाकू लेकर आए और उसके भतीजे आजिम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान आरोपियो ने आजिम के सीने पर चाकू से पांच-छह वार किए। वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। वसीम ने सोनू उर्फ आस मोहम्मद,मोनू व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।