
दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता का तोड़ दिया पैर
संक्षेप: Bagpat News - - पति और जेठ ने धारदार हथियारों से विवाहिता पर बोला हमलादहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता का तोड़ दिया पैरदहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता का तोड़
ससुरालियों ने दहेज में स्वीफ्ट कार न मिलने पर विवाहिता की धारदार हथियारों से पिटाई की। उसका पैर भी तोड़ दिया। इसके बाद लहूलुहान विवाहिता को कार में डालकर मायके छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अमजद ने बताया कि उसकी बहन रुक्सार का निकाह लगभग 12 वर्ष पूर्व ईशा निवासी रसखेडा, थाना समालखा, जनपद सोनीपत के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताडित करने लगे। बताया कि बहन के ससुरालिए दहेज में स्वीफ्ट कार मांग रहे थे।

बेटी का शोषण होता देख पिता फजरू का भी मानसिक अवसाद में रहने के कारण इंतेकाल हो गया। अब ससुरालवालों ने उसका पैर तोड डाला और कार से निवाडा ईदगाह के पास फैंककर फरार हो गए। जिसके बाद रूखसार को उपचार के लिए दिल्ली अस्पताल ले जाया गया। वहां उसके पैर का ऑपरेशन हुआ। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि पीड़िता के भाई अमजद की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




