Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBrahmin Mahasabha Meeting with Akhilesh Shukla Highlights Rahul Gandhi s Bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ों यात्रा ने देश में लोगों को किया जागरुक

भारत जोड़ों यात्रा ने देश में लोगों को किया जागरुक

संक्षेप: Bagpat News - पूर्व राज्य मंत्री ओमवीर तोमर के आवास पर ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदान को याद किया।...

Mon, 19 May 2025 01:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

पूर्व राज्य मंत्री ओमवीर तोमर के टीचर्स कॉलोनी नेहरू रोड स्थित आवास पर रविवार को ब्राह्मण महासभा की की बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला मौजूद रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने देश की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश को मोहब्बत और जन जागरण के लिए एक करने का काम किया है। यदि हम अपने सम्मान और गौरव के लिए अभी नहीं लड़े, तो आने वाली पीढ़ियां आपसे सवाल करेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर ने कहा कि अपनी शक्ति को पहचानकर पुन: कांग्रेस को आशीर्वाद दो। मास्टर राधा कृष्ण भारद्वाज, सनी राज वत्स, रामकुमार शर्मा आदि ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में डॉक्टर नारायण स्वरूप शर्मा, नेशनल जॉइंट कॉर्डिनेटर अमित शर्मा, प्रदीप शर्मा प्रमुख, रामकुमार शर्मा, बृजमोहन शर्मा, चौधरी सुभाष शर्मा बावली, पूर्व प्राचार्य कृष्ण कुमार शर्मा, वीरेंद्र शर्मा कान्हड़, मनोज शर्मा जिलाध्यक्ष ब्राह्मण सभा समेत काफी लोग मौजूद रहे।