ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतसीमा विवाद: तनातनी बरकरार, हरियाणा पुलिस ने घटनास्थल पर की जांच

सीमा विवाद: तनातनी बरकरार, हरियाणा पुलिस ने घटनास्थल पर की जांच

यूपी हरियाणा सीमा विवाद में खुर्रमपुर के एक भाजपा नेता द्वारा साथियों के साथ मिलकर नंगला बहलोलपुर गांव के किसान अनिल की गोली मारकर हत्या की घटना के...

सीमा विवाद: तनातनी बरकरार, हरियाणा पुलिस ने घटनास्थल पर की जांच
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSat, 17 Apr 2021 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी हरियाणा सीमा विवाद में खुर्रमपुर के एक भाजपा नेता द्वारा साथियों के साथ मिलकर नंगला बहलोलपुर गांव के किसान अनिल की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद से दोनों तरफ के किसानों के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। वहीं हरियाणा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिसको लेकर दिनभर नंगला बहलोलपुर गांव के किसान बॉर्डर पर ही डटे रहे।

विदित हो कि हरियाणा यूपी सीमा विवाद में गेहूं काटने के विवाद में नंगला बहलोलपुर गांव के किसान अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक के परिजनों ने खुर्रमपुर गांव के भाजपा पार्षद नंदकिशोर पर साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कुंडली थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कुंडली थाना पुलिस ने दो तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। किसान अनिल की हत्या होने से नंगला बहलोलपुर समेत अन्य गांवों के किसानों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है तो वहीं शनिवार की सुबह से ही किसान एकत्रित होकर घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां हरियाणा पुलिस के डीएसपी ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और इधर उधर हथियार भी तलाशे। जांच पड़ताल करने के बाद हरियाणा पुलिस के अधिकारी वापस लौट गए।

----

किसान बोले-खुर्रमपुर में पंचायत कर रहे आरोपी के परिवार वाले

किसान सतेंद्र, राजीव आदि ने बताया कि किसान अनिल की हत्या करने का आरोपी पार्षद नंदकिशोर के परिवार वाले दूसरे गांवों के साथ मिलकर पंचायत कर रहे है। जिसमें अनिल की हत्या में गांव के ही किसानों पर आरोप लगाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई कर मृतक के परिवार को इंसाफ दिलाये। वहीं बागपत के भाजपा नेता प्रवेंद्र चौधरी ने भी यमुना खादर पहुंचकर स्थिति देखी ओर किसानों के साथ खडा होने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें