बागपत : ग्राहक बुलाने को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत, चार घायल

Dec 02, 2025 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - बड़ौत के बावली रोड पर मंगलवार शाम कपड़ा व्यापारियों के दो गुटों के बीच ग्राहक बुलाने को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में एक व्यापारी की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बागपत : ग्राहक बुलाने को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत, चार घायल

बड़ौत। नगर के बावली रोड पर मंगलवार देर शाम ग्राहक बुलाने को लेकर दो कपड़ा व्यापारी गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। नगर के बावली रोड पर नगर की चौधरान पट्टी के रहने वाले दो व्यापारियों में एक की सना साड़ी सेंटर और दूसरे की शृंगार साड़ी सेंटर के नाम से आमने-सामने दुकानें हैं। मंगलवार देर शाम ग्राहक बुलाने को लेकर बाजार पुलिस चौकी के निकट दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। संघर्ष में सना साड़ी सेंटर की तरफ से हारुन पुत्र नाजर, महोम्मद उस्मान पुत्र नाजर, महोम्मद माज पुत्र उस्मान और माविया घायल हो गए। शृंगार साड़ी पक्ष से इरफान पुत्र यामीन घायल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने 55 वर्षीय हारुन को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर सीओ विजय कुमार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार चाहल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घायलों से घटना की जानकारी ली। मृतक पक्ष के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। हारुन की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। उधर घटना को लेकर दोनो पक्षों के बीच तनाव हो गया। दोनो पक्षों की दुकान के साथ-साथ मकान भी आमने-सामने है। बताया कि पूर्व में भी ग्राहक बुलाने को लेकर दोनो पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। वर्जन.... दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक बुर्जुग की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विजय कुमार,सीओ बड़ौत

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;