ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतश्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह में जुटे भाजपाई

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह में जुटे भाजपाई

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए आम जनमानस से सहयोग के रूप में धन संग्रह अभियान की शुरूआत हो गई...

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह में जुटे भाजपाई
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 17 Jan 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए आम जनमानस से सहयोग के रूप में धन संग्रह अभियान की शुरूआत हो गई है। बागपत शहर, अग्रवाल मंडी टटीरी सहित गांव-गांव ,घर-घर जाकर धन संग्रह अभियान चलाकर मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह किए जा रहे हैं। उधर आमजन भी दिल खोलकर सामर्थ्य के अनुरूप धनराशि दान कर रहे। धन संग्रह करने की बीड़ा आरएसएस, बजरंग दल, विहिप के पदाधकारियों के अलावा भाजपाईयों ने भी उठाया है।

अग्रवाल मंडी टटीरी के सभी 25 वार्डों के अलावा, व्यापारियों, समाजसेवियों से मिलकर भाजपा नेता एवं टटीरी नगर पंचायत के चेयरमैन विनोद कुमार ने दूसरे दिन भी श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने का काम किया। विनोद कुमार ने बताया कि श्रीराम मंदिर का निर्माण भव्य तरीके से हो, इसके लिए अधिक से अधिक संग्रह कर अयोध्या पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से भरपूर आर्थिक मदद मिलने की बात कही। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने भी अपने गांव मीतली में घर-घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने का काम किया। सभी को इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें