Bagpat News: भाजपाइयों ने मंदिर के पुजारियों का किया सम्मान

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बड़ौत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रमुख मंदिरों में पुजारियों को सम्मानित किया। अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं। भाजपा जिला मंत्री दीपक भारती ने सामाजिक समानता और एकता पर गुरु रविदास के जीवन के विचारों का महत्व बताया।

Bagpat News: भाजपाइयों ने मंदिर के पुजारियों का किया सम्मान

Bagpat News: बड़ौत। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर मुख्य पुजारियों को सम्मानित किया। इस दौरान पुजारियों को अंगवस्त्र भेंट कर फूल-मालाएं पहनाई गईं और उनका हालचाल जाना गया। भाजपा जिला मंत्री दीपक भारती ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मंदिरों के पुजारियों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समानता, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश देता है। उनके विचारों को अपनाकर समाज में समरसता और एकता को मजबूत किया जा सकता है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, नामित सभासद विकास वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, सचिन कुमार, संजीव रविदासी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबागपतBagpat News: भाजपाइयों ने मंदिर के पुजारियों का किया सम्मान