भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, उपलब्धि गिनाई
Bagpat News - बागपत में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद आयोजित गोष्ठी में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं बताई गईं। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने पार्टी के इतिहास और राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को योजनाओं का प्रचार करने का आह्वान किया।
बागपत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए ध्वजारोहण कर पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्षों को याद किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं बताई गई। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पार्टी ने जनसंघ से लेकर आज तक के अपने सफर में राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा है। आह्वान किया कि वे हर गांव, हर बूथ तक जाकर सरकार की योजनाओं को बताकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवेन्द्र प्रमुख ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष व जिला अभियान संयोजक शिवेन्दु दत्त शर्मा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश, सूरजपाल सिंह, सुदेश चौहान, एडवोकेट विनोद जैन, पूर्व चेयरमैन बड़ौत डॉ. अमित राणा, जिला मंत्री एडवोकेट अंकित लपराना, योगेश गुर्जर, जिला महामंत्री अजय शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, श्याम सुंदर गर्ग, अनील तोमर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


