ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतमोहकम हत्याकांड का मुख्य आरोपी भगत सिंह पहुंचा जेल

मोहकम हत्याकांड का मुख्य आरोपी भगत सिंह पहुंचा जेल

-दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था उपचारमोहकम हत्याकांड का मुख्य आरोपी भगत सिंह पहुंचा जेलमोहकम हत्याकांड का मुख्य आरोपी भगत सिंह पहुंचा जेलमोहकम हत्याकांड का मुख्य आरोपी भगत सिंह पहुंचा...

मोहकम हत्याकांड का मुख्य आरोपी भगत सिंह पहुंचा जेल
हिन्दुस्तान टीम,बागपतThu, 20 Jun 2019 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

सूप गांव के मोहकम हत्याकांड के मुख्य आरोपी भगत सिंह को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। इस मामले में तीन आरोपी पूर्व में जेल जा चुके है।

रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में रविवार की रात पति भूपेन्द्र -पत्नी सोनिया के बीच विवाद निपटारे को लेकर हुई पंचायत में हुई फायरिंग में मोहकम पुत्र रामचंद्र की मौत हो गई थी, जबकि सुधीर पुत्र इकबाल व राजीव पुत्र निरंजन गोली लगने से घायल हुआ। सोनिया पक्ष से उसकी बुआ का लड़का भगत सिंह पुत्र नरेन्द्र निवासी कनियान घायल हो गया था।

इस मामले में मृतक मोहकम के बेटे मनेंद्र ने पांच को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने सोनिया,बिमला देवी व अजित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भगत सिंह का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पुलिस कस्टड़ी में उपचार चल रहा था। उसकी हालत में सुधार होने पर गुरुवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें