बॉयलर लिकेज से मिल में गन्ने की पेराई बंद, किसान परेशान
Bagpat News - बागपत शुगर मिल का बॉयलर सोमवार की रात ठीक किया गया, लेकिन मंगलवार सुबह फिर से लिकेज हो गया। इससे मिल बंद हो गई और किसान परेशान हो गए। इंजीनियरों को बुलाया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। किसान गन्ना लेकर मिल के बाहर इंतजार करते रहे।
बागपत। बागपत शुगर मिल के बॉयलर में बनी लिकेज को सोमवार की देररात विभागीय इंजीनियरों ने दुरूस्त कर दिया। जिसके बाद मिल में गन्ने की पेराई शुरू हो गई थी, लेकिन मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बॉयलर फिर से लिकेज हो गया। जिससे चलते मिल बंद हो गई। मिल बंद होने के कारण गन्ना लेकर पहुंचे किसान परेशान बने रहे। वहीं, विभागीय इंजीनियर बॉयलर को दुरूस्त करने में जुटे है। बागपत शुगर मिल का बॉयलर पिछले चार दिनों से परेशानी का सबब बना हुआ है। सोमवार को तो दिनभर मिल बंद पड़ी रही थी। विभागीय अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर से इंजीनियरों को बुलाया था।
जिसके बाद देररात करीब 11 बजे मिल में गन्ने की पेराई शुरू हुई। जिसके बाद मंगलवार की सुबह क्षेत्र के काफी किसान गन्ना लेकर मिल गेट पर पहुंच गए थे, लेकिन सुबह करीब 11 बजे एक बार फिर से शुगर मिल का बॉयलर लिकेज हो गया। जिसके चलते मिल में गन्ने की पेराई फिर से बंद हो गई। सूचना देते हुए इंजीनियरों को फिर से बुलाया गया। जिसके बाद इंजीनियर बॉयलर को दुरूस्त करने में जुटे है, लेकिन अभी तक बॉयलर की लिकेज बंद नहीं हो सकी है। वहीं, पेराई बंद होने के कारण मिल के अंदर और बाहर गन्ना लदे ट्रकों और किसानों के ट्रेक्टर-ट्रालों की लंबी कतार लगी रही। किसान भूखे-प्यासे मिल चालू होने की बाट जौहते रहे। किसानों का कहना है कि वे सुबह सवेरे ही मिल में गन्ना लेकर पहुंच गए थे, लेकिन वे अपना गन्ना मिल की चैन तक पहुंचा पाते इससे पूर्व ही फिर से बॉयलर खराब हो गया। जिसके चलते वे दिनभर मिल के बाहर ही खड़े रहे। वहीं, मिल अधिकारियों का कहना है कि बॉयलर को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही मिल में गन्ने की पेराई शुरू करा दी जाएगी। कहना इनका बागपत शुगर मिल का बॉयलर मंगलवार को फिर से लिकेज हो गया। जिसके चलते शाम तक मिल बंद रही। मुजफ्फरनगर से आए इंजीनियर बॉयलर को दुरूस्त करने में जुटे है। जल्द ही बॉयलर को दुरूस्त कराते हुए मिल में गन्ने की पेराई शुरू करा दी जाएगी। अमर प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


