
लापरवाही बरतने पर तीन चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
Bagpat News - बागपत एसपी ने लापरवाही के चलते तीन चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें विपिन कुमार यादव, देवेंद्र कुमार शर्मा और वृक्षपाल शामिल हैं। उनकी जगह अंकित कुमार और महिला दरोगा सीमा को नई तैनाती दी गई। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ये कदम उठाया।
बागपत एसपी ने लापरवाही बरतने पर तीन चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर कर दिए। जिनके स्थान पर एक महिला दरोगा समेत दो नए दरोगाओं को चौकी प्रभारी नियुक्त किया। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया, जिनके स्थान पर दो नए दरोगा को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया। जिन दरोगा लाइन हाजिर किया गया है, उनमें बागपत कोतवाली क्षेत्र के टटीरी चौकी प्रभारी विपिन कुमार यादव, सरूरपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा और न्यायालय सुरक्षा चौकी प्रभारी वृक्षपाल शामिल हैं। इनके स्थान पर दरोगा अंकित कुमार को सरूरपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, टटीरी चौकी की कमान महिला दरोगा सीमा को सौंपी गई है। एसपी ने इन तबादलों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की कवायद बताया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




