यूपी बोर्ड: नौ और दस अप्रैल को होगी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा
Bagpat News - बागपत में इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक परीक्षा में छूटे विद्यार्थियों के लिए 9 और 10 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए दो केंद्र, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और जनता वैदिक इंटर कॉलेज, निर्धारित किए गए हैं। 11 विषयों के लिए 11 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में होगी।

बागपत। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से छूटे हुए विद्यार्थियों नौ और दस अप्रैल को प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। जिला स्तर पर दो केंद्र निर्धारित किए गए है। साथ ही परीक्षा को कराने के लिए परीक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। विद्यार्थियों को यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से छूटे हुए विद्यार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा के लिए जिला स्तर पर दो केंद्र बनाए गए है, जिसमें बागपत में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और बड़ौत में जनता वैदिक इंटर कॉलेज को शामिल किया गया। 11 विषयों के लिए 11 परीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है।
दो दिन होने वाले परीक्षा में 513 प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होंगे। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दो केंद्र निर्धारित कर दिए गए है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा को कराया जाएगा। परीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


