शिकायत निस्तारण में बागपत पुलिस छठी बार प्रदेश में अव्वल
Bagpat News - बागपत पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने में लगातार छठे माह प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि सभी थानों ने शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यह पुलिस की मेहनत और लग्न का परिणाम है।

बागपत। एसपी के नेतृत्व में बागपत पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध ओर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने पर लगातार छठे माह प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। दरअसल, प्रदेश सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध और गुणवतापूर्ण तरीके से निस्तारित करने में गत वर्ष बागपत अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीने की रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। इसके बाद जनवरी और फरवरी माह की रैंकिंग में भी पहला स्थान प्राप्त किया था। एसपी सूरज कुमार राय में बताया कि अब मार्च माह की रैंकिंग में भी बागपत पुलिस ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन किया गया, तो प्रदेश के सभी 75 जनपदों में बागपत जनपद की पुलिस ने शत प्रतिशत कार्रवाई करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं जनपद के सभी थानों ने भी शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए। एसपी ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के लिए जिले के समस्त अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सदैव निर्देशित किया जाता है। इसके अलावा जनसुनवाई पोर्टल के कार्यों की रोजाना स्वयं मानिटरिंग करता हूं। लगातार छह माह तक नंबर वन आना बड़ी उपलब्धि है। यह अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और लग्न से किए गए कार्य का परिणाम है।------कोट-बागपत पुलिस आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध ओर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने पर प्रदेश में लगातार छठे माह पहला स्थान प्राप्त किया है। यह बागपत पुलिस के लिए गर्व की बात है। सभी अधिकारी और पुलिस कर्मी इसके लिए बधाई के पात्र है।सूरज कुमार राय, एसपी बागपत
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


