ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतबागपत: संपत्ति से बेदखल करने पर बेटे ने  पिता व दो सगी बहनों को धारदार हथियार से काट डाला

बागपत: संपत्ति से बेदखल करने पर बेटे ने  पिता व दो सगी बहनों को धारदार हथियार से काट डाला

यूपी के जनपद बड़ौत की चौधरान पट्टी में देर रात सम्पत्ति विवाद में बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता व दो सगी बहनों का कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गया।

बागपत: संपत्ति से बेदखल करने पर बेटे ने  पिता व दो सगी बहनों को धारदार हथियार से काट डाला
Yuvrajवरिष्ठ संवाददाता,बागपतMon, 15 Aug 2022 09:23 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यूपी के जनपद बड़ौत की चौधरान पट्टी में देर रात सम्पत्ति विवाद में बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता व दो सगी बहनों का कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गया। 
नगर की चौधरान पट्टी के रहने वाले 60 वर्षीय ब्रजपाल ने गलत चाल चलन के चलते अपने बेटे अमर को कुछ दिन पहले सम्पत्ति से बेदखल कर दिया था।

इस बात से अमर अपने पिता से नाराज चल रहा था। सोमवार की रात अमर के पिता ब्रजपाल, 25 बर्षीय बहन ज्योति व 17 वर्षीय अनुराधा घर मे सो रही थी। उसकी माँ शशिप्रभा मकान की छत पर सो रही थी। देर रात अमर ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता व दोनों बहनों की हत्या कर दी।

उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर मा शशिप्रभा वहां पहुची। मां को देख अमर वहां से फरार ही गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शशिप्रभा ने अपने बेटे को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ युवराज सिंह ने बताया की आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें