बागपत : वेतन की मांग को लेकर सभासदों संग कर्मचारियों का धरना शुरू
Bagpat News - बागपत नगर पालिका परिषद के कर्मचारी दो माह से वेतन न मिलने के कारण आक्रोशित हैं। उन्होंने सभासदों के साथ मिलकर धरना शुरू किया है। कर्मचारियों का कहना है कि होली और रमजान के पर्व पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन को एक सप्ताह पूर्व चेतावनी दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
बागपत। नगर पालिका परिषद में दो माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने सभासदों के साथ मिलकर धरना शुरू कर दिया। धरने में पेंशनर, कार्यालय कर्मचारी व आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। होली व रमजान के पर्व पर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पूर्व ही प्रशासन को धरने की चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में मजबूर होकर उन्हें धरना देना पड़ा। चेतावनी दी कि जब तक दो माह का बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



