Bagpat News: सडक बनवाने को केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले बागपत सांसद
Bagpat News: बागपत सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात कर जवाहर नवोदय सम्पर्क मार्ग और खेकड़ा के खेल स्टेडियम का सम्पर्क मार्ग बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में इंटरलॉकिंग का काम पूरा नहीं हुआ, जिससे युवाओं को में मेहनत करनी पड़ रही है।

Bagpat News: चांदीनगर। बागपत सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने दिल्ली में सड़क, परिवहन एवं राज्यमार्ग विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात कर जवाहर नवोदय सम्पर्क मार्ग और खेकड़ा के खेल स्टेडियम सम्पर्क मार्ग को बनवाने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री को बताया कि जब ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण हुआ था, तब यहां इंटरलॉकिंग का काम पूर्ण नहीं किया गया था। जिसके चलते युवा स्टेडियम नहीं जा पा रहे है। उन्हें सड़कों पर ही प्रेक्टिस करनी पड़ रही है। इसलिए खेकड़ा के खेल स्टेडियम के सम्पर्क मार्ग को जल्द बनवाया जाये। वहीं रटौल अंडरपास से जवाहर नवोदय विद्यालय तक इंटरलॉकिंग का काम पूरा कराया जाए, जिससे लोगों को परेशानी से बचाया जा सके।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों मांगों को पूरा करते हुए सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।


