Bagpat News: शिवभक्त कांवड़ियों का सारथी बनेगा कांवड़ यात्रा ऐप

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बागपत जिले ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सरलता हेतु आईसीटी आधारित कांवड़ यात्रा एप लॉन्च किया। इस एप पर सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध होंगी, जिससे श्रद्धालुओं को आसानी हो सकेगी। इसके अलावा, कांवड़ यात्रा का मार्ग भी जारी किया गया है, जिसके साथ मैप होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं।

Bagpat News: शिवभक्त कांवड़ियों का सारथी बनेगा कांवड़ यात्रा ऐप

Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रियों की सरलता, सुगमता एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने आईसीटी आधारित कांवड़ यात्रा एप विकसित किया था। जिसे सोमवार को डीएम ने लांच किया। डीएम ने बताया कि ऐप पर सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। जिससे कांवड़ियों को गंतव्य तक पहुंचने काफी मदद मिलेगी। डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा एप को कांवड़ यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत बनाया गया है, जिससे जनपद बागपत में उनकी यात्रा सरल, सुगम एवं सुरक्षित हो। कहा कि प्रतिवर्ष श्रावण मास में लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। बड़ी संख्या में कांवड़ियों बागपत से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते है। एप के माध्यम से एक क्लिक पर जनपद स्तरीय कांवड़ यात्रा कंट्रोल रूम, खाद्य सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर, कांवड़ यात्रा मार्ग का मैप, कांवड़ यात्रा मार्ग को गूगल मैप से जोड़ने का विकल्प, कांवड़ यात्रा मार्ग पर उपलब्ध चिकित्सा, शौचालय, पार्किंग आदि सुविधाएं, ट्रैफिक रूट डाइवर्जन प्लान, कांवड़ यात्रा के संबंध में विश्वसनीय सूचनाओं का स्रोत आदि विकल्प जोड़े गए है。

कांवड़ यात्रा एप का प्रचार

कांवड़ यात्रा एप के क्यूआर कोड का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाएगा। कांवड़ यात्रा एप को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बागपत द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से तैयार किया गया है। एप पर विभिन्न फीचर जोड़े जा चुके है और जल्द ही एप पर कांवड़ शिविरों, अस्थायी बस अड्डों, एडवाइजरी आदि के विकल्प भी जोड़े जाएंगे।

------

कांवड़ यात्रा का रूट जारी

कांवड़ यात्रा का रूट जारी, होर्डिंग लगाए

बागपत। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि हरियाणा के कांवड़ियां बुढ़ाना से होते हुए बड़ौत पहुंचेंगे। इसके बाद दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से होते निवाड़ा पुल के जरिए अपने गंत्वय के लिए रवाना होंगे। वहीं दिल्ली आदि प्रदेशों के कांवड़ियां किशनपुर बिराल होते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के जरिए बागपत सीमा को क्रॉस करेंगे। पुरा महादेव पहुंचने वाले पैदल कांवड़ियां दाहा, पलडी, बरनावा, शेखपुरा, चिरचिटा होते हुए पुरा महादेव मंदिर पर पहुंचेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवडिये अपना रास्ता न भटके, इसके लिए कांवड यात्रा का रूट जारी किया गया है। जगह-जगह मैप वाले होर्डिंग लगाए जा रहे है। जिन पर बागपत समेत दूसरे प्रदेशों के मुख्य मार्गों की सूचना दर्शाई गई है। जंगली रास्तों पर भी बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाए गए है। जिनके जरिए कांवड़ियों का गंतव्य सुगम होगा。

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कांवड़ यात्रा एप का उद्देश्य क्या है?−
कांवड़ यात्रा एप का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सरलता और सुगमता को बढ़ाना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBagpat News: शिवभक्त कांवड़ियों का सारथी बनेगा कांवड़ यात्रा ऐप