ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतबागपत: आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे किसान: राकेश टिकैत

बागपत: आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे किसान: राकेश टिकैत

बामनौली के श्री जवाहर इंटर कॉलेज में किसानों की पंचायत में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कहा सरकार किसानों को बर्बाद करने के...

बामनौली के श्री जवाहर इंटर कॉलेज में किसानों की पंचायत में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कहा सरकार किसानों को बर्बाद करने के...
1/ 2बामनौली के श्री जवाहर इंटर कॉलेज में किसानों की पंचायत में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कहा सरकार किसानों को बर्बाद करने के...
बामनौली के श्री जवाहर इंटर कॉलेज में किसानों की पंचायत में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कहा सरकार किसानों को बर्बाद करने के...
2/ 2बामनौली के श्री जवाहर इंटर कॉलेज में किसानों की पंचायत में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कहा सरकार किसानों को बर्बाद करने के...
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSat, 27 Feb 2021 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बामनौली के श्री जवाहर इंटर कॉलेज में किसानों की पंचायत में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कहा सरकार किसानों को बर्बाद करने के लिए कृषि कानून लेकर आई है, इसका विरोध करना लाजिमी है। यदि यह कानून लागू होता है तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन रत हैं। अब किसान सरकार के इलाज किए बगैर दिल्ली से वापस नहीं लौटेंगे। यह लड़ाई ठीक चल रही है और आगे भी चलेगी ।राकेश टिकैत ने किसानों से कहा कि दिल्ली जाने के लिए ट्रैक्टर में तेल भरवा कर रख लो। एक तरफ खेत पर ध्यान रखो, दूसरी तरफ दिल्ली पर। यदि कृषि कानून लागू हो जाता है तो किसान बर्बाद हो जाएंगे।किसान क्या बोएंगे, बाजार में खाद पदार्थ कितने में बिकेंगे, किसानों को क्या मिलेगा, सरकार और पूंजीपति तय करेंगे।

इस कानून के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ना होगा। राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने राजनीतिक दलों से मंच साझा नहीं करने का निर्णय लिया है ।यह किसान आंदोलन है ना कि राजनीतिक आंदोलन । उन्होंने कहा कि न तो हमारा परिवार चुनाव लड़ रहा है और नहीं किसी का समर्थन कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें