भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष समेत 12 गिरफ्तार

Mar 02, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र में राजीव नामक एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार रात उनके पट्टे पर जाते समय भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष और अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी रोकी। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की और अवैध वसूली का प्रयास किया। हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष समेत 12 गिरफ्तार

बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी राजीव ने बताया कि नैथला गांव के यमुना खादर में उनका पट्टा है और रविवार रात अपने पट्टे पर जा रहे थे। रास्ते में भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष राजीव तोमर, विक्रांत चौधरी, सौरभ, रवि प्रधान, अमित, प्रमोद, पिंटू, कपिल, मिंटू, नरेंद्र और 10-15 अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज की गई और अवैध वसूली का दबाव बनाने लगे। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर एडीएम और खनन विभाग के अफसरों ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान हंगामा करने वाले भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष राजीव तोमर, विक्रांत निवासी बड़ौत, अंकुश तोमर, सागर तोमर निवासी जोनमाना, प्रदीप, रवि, दुर्वेश, प्रमोद, अमित निवासी नैथला, विपिन, नीटूके सिंह निवासी सुल्तानपुर हटाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। शांतिभंग में 12 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।