ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतबागपत : पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, 25 यात्री घायल, आठ गंभीर

बागपत : पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, 25 यात्री घायल, आठ गंभीर

बागपत। हिन्दुस्तान टीम ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह डबल डेकर बस अनियंत्रित...

बागपत : पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, 25 यात्री घायल, आठ गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,बागपतTue, 10 Nov 2020 11:33 AM
ऐप पर पढ़ें

बागपत। हिन्दुस्तान टीम

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई। हादसे में 28 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को मेरठ रेफर किया गया है। डीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

खेकड़ा थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के निकट हादसा हुआ। हिमाचल प्रदेश से बरेली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 28 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसे के समय बस में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। घायलों में से आठ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद डीएम बागपत की देखरेख में रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा कर लिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें