Bagpat News: डॉक्टरों की कमी से अस्पतालों में डिरेल हुई स्वास्थ्य सेवा
Bagpat News: बागपत के जिला अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी है। स्वीकृत 50 पदों में केवल 16 डॉक्टर तैनात हैं। हड्डी, कार्डियोलोजी, और चेस्ट फिजिशियन के पद खाली हैं। अस्पताल में हर दिन 800 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पा रही है।

Bagpat News: बागपत। जनपद के विकास को पंख तो खूब लग रहे है, लेकिन यहां का एक मात्र जिला अस्पताल डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से जूझ रहा है। हालात इस कदर बने हुए है कि जिला अस्पताल में हड्डी, कार्डियोलोजिस्ट, चेस्ट फिजिशेन आदि विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात नहीं है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की बात करें, तो दोनों में डॉक्टरों के 50 पद स्वीकृत है, लेकिन तैनात सिर्फ 16 ही है। इनमें सीएमएस भी शामिल है। महिला अस्पताल में तो 11 के मुकाबले केवल एक नियमित डॉक्टर तैनात है। जिसके चलते मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पा रही है। किसी भी संस्थान या अस्पताल को चलाने के लिए सबसे पहली जरूरत ह्यूमन रिसोर्स यानि डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत होती है। बागपत में जिला अस्पताल की सौगात तो वर्ष 2003 में दे दी गई थी, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी आज तक पूरी नहीं हो पाई है। 100 बैड वाले जिला अस्पताल में रोजाना जिलेभर से 800 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते है। वर्तमान में अस्पताल में ऑर्थोपेडिक, कार्डियोलोजिस्ट और चेस्ट फिजिशियन के पद खाली पड़े है।
50 डॉक्टरों के पद, तैनात सिर्फ 16
जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, ओटी, मेडिकल ऑफिसर समेत करीब 50 डॉक्टरों की टीम होनी चाहिए, लेकिन अस्पताल में सिर्फ 16 ही नियमित डॉक्टर मौजूद हैं। वहीं, 10 के मुकाबले सिर्फ 4 मेडिकल आफिसर तैनात है। जो ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस प्रकार 34 डॉक्टरों और 6 मेडिकल अफसरों के पद खाली पड़े है।
एक डॉक्टर को संभालने पड़ रहे कई तरह के मरीज
जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों को कई तरह के मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचने वाले मरीजों को फिजिशियन उपचार दे रहे है इसी तरह बीमार बच्चों को भी फिजिशियन उपचार दे रहे हैं।
जिला संयुक्त अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती का हाल
पद स्वीकृत पद तैनाती
गायनोलॉजिस्ट 4 1
फिजिशियन 2 1
चेस्ट फिजिशियन 1 0
कॉडियोलोजिस्ट 1 0
हड्डी रोग विशेषज्ञ 2 0
स्कीन 1 0
बाल रोग विशेषज्ञ 5 0
ऐनेस्थिसिया 5 2
स्टाप नर्स 22 5


