तुम्हारे पैसे नहीं लिए तो पाप लगेगा, वीडियो वायरल

तुम्हारे पैसे नहीं लिए तो पाप लगेगा, वीडियो वायरल

संक्षेप:

Bagpat News - बागपत एएसपी प्रवीण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे दीपावली पर दुकानदार से दीये खरीदते हैं। दुकानदार पैसे न लेने के लिए हाथ जोड़ता है, लेकिन एएसपी 500 रुपये का नोट देते...

Oct 21, 2025 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

बागपत एएसपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दीपावली के मौके पर शॉपिंग करते एएसपी प्रवीण सिंह दिख रहे हैं और एक दुकानदार से दीये खरीद रहे है। दीये खरीदने के बाद एएसपी दुकानदार से पैसे पूछते है, तो दुकानदार हाथ जोड़कर पैसे न देने के लिए कहता है। जिसके बाद एएसपी यह कहते हुए दुकानदार को पांच सौ का नोट देते है कि यदि तुम्हारे पैसे नहीं दिए, तो पाप लगेगा। एएसपी की वीडियो देखने के बाद लोग एएसपी की प्रशंसा करते नजर आ रहे है। दीपावली पर्व के समापन के बाद भी इस त्योहार से जुड़ी खुशियां और भावनाएं लोगों के दिलों में गूंज रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बागपत जिले से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में बागपत एएसपी प्रवीण सिंह चौहान सादगी और मानवता की मिसाल पेश करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, एएसपी प्रवीण सिंह चौहान दीपावली से एक दिन पहले बाजार में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी बीच वे बागपत में दीयों की दुकान लगाकर बैठे दुकानदार के पास पहुंचे और उससे दीये खरीदे। दीये खरीदने के बाद एएसपी ने दुकानदार से पैसे पूछे, तो उसने हाथ जोड़कर पैसे न देने के लिए कहा। जिसके बाद एएसपी ने जेब से पांच सौ रुपये निकाले और दुकानदार को यह कहते हुए दे दिए कि भाई तुम्हारे पैसे नहीं दिए, तो पाप लगेगा। इसके बाद दुकानदार बोला साहब 50 रुपये के दीये है और मेरे पास खुले पैसे भी नहीं है। इसके बाद उन्होंने 200 का नोट जेब से निकाला और दुकानदार को दिए और फिर अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए।