
दीपावली से पहले ही बढ़ने लगा एक्यूआई, प्रदूषित होने लगी हवा
Bagpat News - सुबह की सैर करते समय मास्क पहनना जरूरी है। बागपत जिले में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 160 दर्ज किया गया, जो खराब स्थिति को दर्शाता है। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत...
सुबह मार्निंग वाक पर जाते हैं, तो अब मास्क लगाना शुरू कर दीजिए। ऐसा न हो कि सेहत सुधरने की बजाए बिगड़ जाए। क्योंकि सुबह के समय सर्वाधिक सूक्ष्म और धूल कण हवा में घुले होते हैं। सोमवार को जिले की आबोहवा खराब स्थिति में दर्ज की गई। दोपहर के समय एक्यूआई 160 दर्ज हुआ। जिसके चलते लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की समस्या से जूझना पड़ा। दशहरे के बाद से बागपत जिले की आबोहवा बिगड़ी हुई है। एक्यूआई खराब स्थिति में दर्ज हो रहा है। सोमवार को एक्यूआई 160 दर्ज हुआ, जो हवा की गुणवत्ता की खराब स्थिति है।

वहीं, प्रदूषण बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दमा रोगियों की तो बढ़ते प्रदूषण ने हालत ही खराब की हुई है। वहीं सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार हवा में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर की सर्वाधिक मौजूदगी का स्तर सुबह सात से 10 बजे के बीच आया है। इस दौरान लोग घरों से काम के लिए बाहर निकलते हैं। इस कारण वाहनों से निकलने वाली गैस का उत्सर्जन बढ़ जाता है। साथ ही इसी समय सड़कों पर सफाई भी की जाती है। दोपहर 11 से 12 के बीच तेज धूप निकलने पर सूक्ष्म कण आगे बढ़ने लगते हैं। अति सूक्ष्म कण हवा में ऊपर उठने लगते हैं। इसलिए सतह पर प्रदूषण का स्तर कम होता जाता है, जबकि शाम होने पर फिर वही स्थिति आ जाती है। नमी के कारण अति सूक्ष्म कण सतह पर छाए रहते हैं। यह क्रम अगले दिन की सुबह तक चलता है। फिहलहाल हवा की खराब गुणवत्ता को देखते हुए मास्क का इस्तेमाल करें, वरणा सांस संबंधी परेशानी हो सकती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


