Bagpat News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: नगर के ग्रोवैल स्कूल में सर्वाइकल कैंसर एवं एचपीवी टीकाकरण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल जैन ने छात्राओं को कैंसर के कारण, लक्षण और एचपीवी वैक्सीन के लाभ के बारे में बताया। अभिभावकों से गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण का समर्थन करने का आह्वान किया गया।

Bagpat News:  सर्वाइकल कैंसर से बचाव को किया जागरूक

Bagpat News: नगर के ग्रोवैल स्कूल में शनिवार को सर्वाइकल कैंसर एवं एचपीवी टीकाकरण विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसके वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल जैन ने सर्वाइकल कैंसर की जानकारी दी। गल्र्स विंग और को-एड विंग में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल जैन ने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव और एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन की उपयोगिता के बारे में सविस्तार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इससे प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। जिन छात्राओं ने अभी अपना 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है, उन्हें एचपीवी वैक्सीन की दो खुराक दी जाएंगी।

प्रधानाचार्य डॉ. कमलदीप जिंदल और प्रधानाचार्य मंजू शर्मा ने कहा कि जागरूकता और समय पर टीकाकरण ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने टीके से जुड़ी भ्रांतियों का निवारण करते हुए अभिभावकों से बच्चियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBagpat News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को किया जागरूक