तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की सास और जेठानी की नींद खुलने पर युवक भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर घुसकर एक युवक ने तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। सास एवं जेठानी की नींद खुली तो युवक को पकड़ना चाहा लेकिन वह भाग निकला। पीड़िता ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात अपने मकान में सोई हुई थी करीब रात्रि एक बजे पड़ोसी युवक उनके घर में घुस गया तथा महिला की गर्दन पर तमंचा रख दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच महिला की सास व जेठानी की नींद खुल गई जिसपर सास बहु ने मिलकर युवक को दबोच लिया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस बीच किसी तरह युवक सास बहु को धक्का देकर दीवार फांदकर वहां से भाग निकला। वहीं इस संबंध में दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर आई है जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।