ईंट भट्ठे पर मजदूरों पर बोला हमला, कई घायल, एक की हालत गंभीर
Bagpat News - सुल्तानपुर हटाना गांव के पास एक ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों पर दबंगों ने हमला किया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। आरोपियों ने हमला करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित समशेर पुत्र सलीमुद्दीन निवासी गांव हाजीपुर (सहारनपुर) हाल निवासी सुल्तानपुर हटाना के अनुसार वह अपने साथियों के साथ ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। हमले में समशेर व उसके साथी तौसीम को गंभीर चोटें आईं, जबकि मोमिन भी घायल हो गया।
घायलों को पहले बड़ौत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर तौसीम को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रविन्द्र,अभी,पविन्द्र की पत्नी व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


