जेवलीन खिलाड़ी सचिन यादव बने सब इंस्पेक्टर

Feb 26, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - खेकड़ा के भाला फेंक एशियन पदक विजेता सचिन यादव को यूपी पुलिस में पदोन्नति मिली है। अब वे आरक्षी से सब इंस्पेक्टर बन गए हैं। सचिन ने पिछले साल साउथ एशियन चैम्पियनशिप में सिल्वर पदक जीता था। उनकी पदोन्नति से कस्बे में खुशी का माहौल है। सचिन जुलाई में कॉमनवेल्थ खेलों और सितंबर में एशियन गेम्स में भाग लेंगे।

जेवलीन खिलाड़ी सचिन यादव बने सब इंस्पेक्टर

खेकड़ा। कस्बे के भाला फेंक में एशियन पदक विजेता खिलाडी सचिन यादव को यूपी पुलिस में पदोन्नति मिली है। वे आरक्षी के पद से अब सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किए गए है। इस पर कस्बावासियों ने हर्ष जताया है। कस्बे के अहिरान मौहल्ले के किसान नरेश यादव का 26 वर्षीय होनहार पुत्र सचिन यादव 2023 से यूपी पुलिस में गौतमबुद्ध नगर में तैनात है। भाला फेंक खिलाडी सचिन ने गत वर्ष जून में कोरिया में आयोजित साउथ एशियन चैम्पियनशिप में सिल्वर पदक हासिल किया था। तब सचिन को डीजीपी उत्तरप्रदेश का प्रशंसा पत्र भी मिला था। उसके कोच संदीप यादव ने बताया कि यूपी पुलिस में सचिन को पदोन्नति दी गई है।

अब वह आरक्षी के पद से पदोन्नत होकर सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्य करेंगे। बताया कि सचिन जुलाई में स्काटलेंड में कॉमनवेल्थ खेलों में, फिर सितम्बर में जापान में एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। सचिन की पदोन्नति से उसके परिवार के साथ खेल प्रेमियो, कस्बावासियों में खुशी की लहर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।