Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsArya Samaj Annual Festival in Agarwal Mandi Ttiri Features Yajna and Inspiring Addresses
आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में हुआ यज्ञ

आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में हुआ यज्ञ

संक्षेप: Bagpat News - अग्रवाल मंडी टटीरी में आर्य समाज का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर यज्ञ हुआ और आचार्य कुलदीप भास्कर ने वेदों के महत्व पर प्रकाश डाला। संदीप गिल ने भजनों के माध्यम से छात्रों का मन...

Sun, 14 Sep 2025 12:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

अग्रवाल मंडी टटीरी। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में चल रहे आर्य समाज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शनिवार को यज्ञ हुआ। इसके बाद आर्यजनों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित किया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य कुलदीप भास्कर और यजमान कृष्णपाल वर्मा रहे। आचार्य कुलदीप भास्कर ने बताया कि वेद विश्व का सबसे प्राचीन ग्रंथ हैं। वेदों में ज्ञान, कर्म, उपासना और विज्ञान के सभी सूक्ष्म से सूक्ष्म और विशाल से विशाल विषय विद्यमान हैं। बताया कि श्रद्धा पूर्वक जीवित माता, पिता, आचार्य, एवं वृद्धों की सेवा करना ही श्राद्ध हैं। संदीप गिल ने ईश्वर भक्ति और विद्यार्थी जीवन संबंधी भजनों के माध्यम से सभी छात्रों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने की। कार्यक्रम में सतीश आर्य, ओमपाल आर्य, रामफल आर्य, श्रीपाल आर्य, राकेश आर्य, संजय मानव, अंकुश आर्य, सुरेश जिंदल, डॉ. सुखबीर सिंह, संजय गोयल, अमित आर्य, प्रमोद आर्य, मनीष एडवोकेट, शकुंतला आर्य, निशा देवी, कनक आर्य आदि मौजूद रहे।