बागपत में असामाजिक तत्वों ने कोल्हू में लगाई आग, लाखों का नुकसान
बागपत के गाधी गांव में चौधरी चरण सिंह नामक गुड़ के कोल्हू में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इससे कोल्हू में रखी खोई और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए, जिससे संचालक को लाखों का नुकसान हुआ। संचालक सुखराम पाल कश्यप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव के चौधरी चरण सिंह नामक गुड़ के कोल्हू में रविवार की देर रात्रि में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दीं। आग लगने से कोल्हू में रखी गुड़ बनाने के बाद बची खोई (ईंधन सामग्री) और अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिससे संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक लाखो रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित कोल्हू संचालक सुखराम पाल कश्यप ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि आग लगाने वालों की पहचान के प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Nazim Azadशॉर्ट बायो:
नाजिम आजाद पिछले 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बागपत में ब्यूरो प्रभारी के पद पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
नाजिम आजाद भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बागपत जिले के ब्यूरो प्रभारी हैं। बागपत और शामली जनपद में 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने विशेष खबरों के साथ अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है।
कॅरियर का सफर
नाजिम आजाद ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1999 में राष्ट्रीय सहारा अखबार से की। इसके बाद शाह टाईम्स में उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। स्टार न्यूज और आजतक जैसे नामचीन न्यूज चैनलों में भी अपनी सेवा दी। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार जिले के ब्यूरो प्रभारी के रुप में कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए राजनीति शास्त्र, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातक होने से नाजिम को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। ब्यूरो प्रभारी रहते हुए एडिटिंग, न्यूज कंटेंट और पैकंजिंग के साथ-साथ टीम के नेतृत्व में पारंगत होने का मौका मिला।
उच्च शिक्षा और लक्ष्य
राजनीति और न्यूज कंटेंट आदि विषयों पर नाजिम की गहरी समझ है। राजनीति और सामाजिक मुददों से जुडी उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। नाजिम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
टीम से समन्वय के साथ समय प्रबंधन
डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचारों की पैकजिंग
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


