ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतधर्म परिर्वतन कर आशू बना अंशू

धर्म परिर्वतन कर आशू बना अंशू

नगर के ताराचंद मार्केट में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में फैजपुर निनाना गांव के एक मुस्लिम युवक हिन्दू धर्म अपना...

धर्म परिर्वतन कर आशू बना अंशू
हिन्दुस्तान टीम,बागपतMon, 25 Feb 2019 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर के ताराचंद मार्केट में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में फैजपुर निनाना गांव के एक मुस्लिम युवक हिन्दू धर्म अपना लिया। यहां एक मंदिर में उसने पूजा-अर्चना की। अविवाहित युवक आशु ने बताया कि वह काफी समय से हिन्दू बनने के लिए तैयार था। लेकिन उसे मौका नहीं मिल रहा था। उधर, पुलिस को मामले की कोई जानकारी नहीं है।

फैजपुर निनाना गांव निवासी आशु ने बताया कि वह छह भाई हैं। वह गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहा है। इसलिए वह काफी परेशान चल रहा था। बिरादरी के लोग उसकी मदद नहीं कर रहे थे। वह बिरादरी से तंग आ चुका था। उसके मन में काफी समय से हिन्दु धर्म को अपनाने की तमन्ना थी। वह इसी सोच विचार में रहता था। उसे कोई ऐसा व्यक्ति भी नहीं मिल रहा था, जो उसका धर्म परिवर्तन कराकर हिन्दू धर्म में उसे ले ले। उसे कुछ अपने लोग मिले तो उनके सामने उसे अपनी इच्छा जताई। हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों से उसकी बात हुई। रविवार को नगर के ताराचंद मार्केट के नर्मदेश्वर मंदिर में एक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ से पूर्व आशु को यज्ञोपवीत धारण कराया। उसे हिन्दू धर्म की जानकारी दी गई। उसका नाम अंशु रखा गया। उसके बाद यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के बाद अंशु ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मधु सूदन शास्त्री, अंकित बड़ौली, नितिन जैन, विशाल, मुकेश तोमर, जयकुमार, नितिन गोस्वामी, रजत, मनोज जैन, हरेन्द्र आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें