ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतअसामाजिक तत्वों ने श्मशान का दरवाजा उखाड़ा

असामाजिक तत्वों ने श्मशान का दरवाजा उखाड़ा

दोघट थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर सूजती गांव में रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। देर रात श्मशान का दरवाजा उखाड़कर नदी में...

असामाजिक तत्वों ने श्मशान का दरवाजा उखाड़ा
हिन्दुस्तान टीम,बागपतTue, 27 Oct 2020 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

बागपत/दाहा। संवाददाता

दोघट थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर सूजती गांव में रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। देर रात श्मशान का दरवाजा उखाड़कर नदी में फेंक दिया। गांव में खिलाड़ी के नाम से हो रहे मार्ग निर्माण का शिलापट भी उखाड़ दिया गया। इस मामले में प्रधान की ओर से तहरीर दी गई है।

सोमवार को दोघट थाने पर ग्राम प्रधान गीता देवी ने तहरीर में बताया कि रविवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। असामाजिक तत्वों ने श्मशान में लगे मैन गेट को उखाड़ दिया और उसे उठाकर कृष्णा नदी में फेंक दिया। श्मशान में लगे पेड़ों को उखाड़ कर फेंक दिया गया। इसके बाद उन्होंने गांव में एक खिलाड़ी के नाम से बनाया जाए रहे मार्ग पर लगे सिलावट को भी उखाड़ दिया। इसकी जानकारी सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों को लगी तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। इस संबंध में तहरीर दी गई है। दोघट इंस्पेक्टर मुनेंद्रपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें