एमब्रोसिया कंपनी की ओर से शहद के बाद मटर को किया विदेश में निर्यात

Mar 02, 2026 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - रमाला में एमब्रोसिया नेचुरल प्रोडक्ट्स ने 100 टन हरे मटर की पहली खेप विदेश के लिए रवाना की। जिला अधिकारी ने इसे हरी झंडी दिखाकर भेजा। यह कदम किसानों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने और बागपत को कृषि निर्यात में नई पहचान दिलाने में मदद करेगा। कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में 1000 टन मटर निर्यात करना है।

एमब्रोसिया कंपनी की ओर से शहद के बाद मटर को किया विदेश में निर्यात

रमाला। जनपद की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए सोमवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। एमब्रोसिया नेचुरल प्रोडक्ट इंडिया प्राइवेट लिमेटेड ने फ्रीज किए हरे मटर को पैकिंग कर 100 टन की पहली खेप विदेश के लिए रवाना की। कंपनी पहले जहां शटर को विदेशों में निर्यात किया करती थी। अब कृषि उत्पादों के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। खेप को जिला अधिकारी अस्मिता लाल ने मटर को विदेश में निर्याट के लिए हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग देगा। कंपनी के निदेशक जयदेव सिंह ने बताया कि पहली खेप में 100 टन फीज किए हुए हरे मटर भेजे गए हैं।

आने वाले समय में 1000 टन मटर निर्यात करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पहल किसानों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने और बागपत को कृषि निर्यात के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पिछले दो दशकों से कृषि और मधुमक्खी पालन से जुड़े हैं। शहद निर्यात में पहचान बनाने के बाद अब उन्होंने कृषि उत्पादों के क्षेत्र में विस्तार किया है। कंपनी के पास प्रसंस्करण और भंडारण की सुदृढ़ क्षमता है, जिससे गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। कंपनी के विस्तार से स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण, पैकिंग, भंडारण और परिवहन से जुड़े कार्यों में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।