जेवी कॉलेज की एलुमनाई मीट में पुरातन छात्र हुए भावुक
Bagpat News - बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में रविवार को एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया, जिसमें 400 पूर्व छात्र शामिल हुए। कॉलेज के अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह ने पूर्व छात्रों को कॉलेज की उपलब्धियों से अवगत कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस मीट को और भी यादगार बना दिया।

बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में रविवार को एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 400 पूर्व छात्र-छात्राए शामिल हुए। सभी एक दूसरे से मिलकर भावुक हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व छात्रों को कॉलेज की उपलब्धियों और विकास योजनाओं से अवगत कराया तथा उनके योगदान को सराहा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए तथा कॉलेज के साथ अपने पुराने संबंधों को ताज़ा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संवाद सत्रों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।इस दौरान एलुमनाई राजीव तोमर, कपिल तोमर, देवराज सिंह, सुदीप तेवतिया, अंकुर चौधरी, डॉ. उमेश कुमार, अर्चना चौधरी, डॉ. दीपक तोमर, डॉ. रणपाल सिंह, अरुण राणा, डॉ. रुपेश आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


