ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पीआरडी जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जिसमें पीड़िता का आरोप है कि सभी अफसरों से शिकायत...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 23 Jan 2022 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पीआरडी जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जिसमें पीड़िता का आरोप है कि सभी अफसरों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

बड़ौत क्षेत्र की महिला शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंची। जहां शिकायत करते हुए महिला ने बताया कि पीआरडी के एक जवान ने उसे शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया और अब शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में उसने पहले बड़ौत कोतवाली, उसके बाद सीओ और फिर एसपी से शिकायत की, लेकिन कानूनी कार्यवाही नहीं की गयी। पीड़िता ने पुलिस से कानूनी कार्यवाही की मांग की। वही इस मामले में बड़ौत कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा है, जिसकी जांच के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें