Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsAllegations Against Post Office Employees for Misappropriation of Sukanya Scheme Funds
डाकघर कर्मचारियों पर 25 हजार रुपये हडपने का आरोप

डाकघर कर्मचारियों पर 25 हजार रुपये हडपने का आरोप

संक्षेप:

Bagpat News - कस्बे के डाकघर कर्मचारियों पर सुकन्या योजना के तहत जमा की गई रकम हजम करने का आरोप लगा है। अनुज ने बताया कि उसने अपनी पुत्री के लिए खाता खोला था और 25 हजार रुपये जमा करने के लिए कर्मचारियों को दिए थे,...

Sep 16, 2025 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

कस्बे के डाकघर कर्मचारियों पर सुकन्या योजना के तहत जमा की गई रकम हजम करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला अहिरान निवासी अनुज ने बताया कि उसने वर्ष 2024 में अपनी पुत्री निया का डाकघर में सुकन्या खाता खुलवाया था। खाते में 25 हजार रुपये जमा कराने के लिए उसने फार्म के साथ रकम कर्मचारियों को दी थी। आरोप है कि उक्त राशि खाते में जमा न कर कर्मचारियों ने हजम कर ली। अनुज के अनुसार सोमवार को जब वह पासबुक में एंट्री कराने पहुंचा तो उसे घोटाले की जानकारी हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है, जांच शुरू कर दी गई है। जांच में तथ्य सामने आने पर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।