ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतकृषि कानून किसानों के हित में नहीं: डा. युनूस चौधरी

कृषि कानून किसानों के हित में नहीं: डा. युनूस चौधरी

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. युनूस चौधरी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार कृषि कानून जैसे कानून किसानों पर जबरन थोपना चाह रही...

कृषि कानून किसानों के हित में नहीं: डा. युनूस चौधरी
हिन्दुस्तान टीम,बागपतMon, 18 Jan 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. युनूस चौधरी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार कृषि कानून जैसे कानून किसानों पर जबरन थोपना चाह रही है।

जबकि कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल और देश का अन्नदाता किसान इसके पक्ष में नहीं है। पंजाब, हरियाणा और वेस्ट यूपी के किसान दिल्ली बार्डर पर आंदोलनरत हैं बावजूद इसके केन्द्र सरकार किसानों से सीधे वार्ता कर इस कानून को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. युनूस चौधरी सोमवार को बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बेमियादी धरने पर बैठे किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। किसानों के आंदोलन में कंधे से कंधे मिलाकर आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने बड़ौत में धरनारत किसानों को हर संभव आंदोलन को और गति देने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें