ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतझंडा पूजन के बाद मुख्य जलाभिषेक में उमड़ पड़ा शिवभक्तों का रेला

झंडा पूजन के बाद मुख्य जलाभिषेक में उमड़ पड़ा शिवभक्तों का रेला

जिले के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंडा पूजन और ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए मुख्य जलाभिषेक में शिवभक्तों का हुजूम उमड़...

जिले के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंडा पूजन और ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए मुख्य जलाभिषेक में शिवभक्तों का हुजूम उमड़...
1/ 5जिले के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंडा पूजन और ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए मुख्य जलाभिषेक में शिवभक्तों का हुजूम उमड़...
जिले के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंडा पूजन और ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए मुख्य जलाभिषेक में शिवभक्तों का हुजूम उमड़...
2/ 5जिले के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंडा पूजन और ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए मुख्य जलाभिषेक में शिवभक्तों का हुजूम उमड़...
जिले के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंडा पूजन और ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए मुख्य जलाभिषेक में शिवभक्तों का हुजूम उमड़...
3/ 5जिले के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंडा पूजन और ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए मुख्य जलाभिषेक में शिवभक्तों का हुजूम उमड़...
जिले के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंडा पूजन और ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए मुख्य जलाभिषेक में शिवभक्तों का हुजूम उमड़...
4/ 5जिले के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंडा पूजन और ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए मुख्य जलाभिषेक में शिवभक्तों का हुजूम उमड़...
जिले के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंडा पूजन और ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए मुख्य जलाभिषेक में शिवभक्तों का हुजूम उमड़...
5/ 5जिले के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंडा पूजन और ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए मुख्य जलाभिषेक में शिवभक्तों का हुजूम उमड़...
हिन्दुस्तान टीम,बागपतFri, 10 Aug 2018 12:47 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में झंडा पूजन और ध्वजारोहण के बाद शुरू हुए मुख्य जलाभिषेक में शिवभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर के मुख्य पुजारी और अतिथियों की मौजूदगी में झंडा पूजन का कार्य तकरीबन आधे घंटे तक चला, जिसके बाद मंदिर की प्राचीर पर ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के तुरंत बाद ही मुख्य जलाभिषेक शुरू हो गया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद हजारों कांवड़ियों के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मंदिर समिति के अनुसार रात 12 बजे तक 15 लाख शिवभक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर चुके थे तथा यह सिलसिला लगातार जारी था।

परशुरामेश्वर महादेव पर लगने वाले चार दिवसीय मेले के दूसरे दिन पुरा महादेव में कांवड़ियों और शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। बुधवार की शाम से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला गुरुवार को अपने चरम पर पहुंच चुका था। रात 2 से सुबह 5 बजे तक हजारों कांवड़ये जलाभिषेख कर चुके थे।

चंद घंटे थोड़ा ढीला रहने के बाद गुरुवार सुबह 8 बजे से एक बार फिर शिवभक्तों व कांवड़ियों की आमद ने रफ्तार पकड़ ली और यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।

कई कांवड़िये दिन में ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर वहां से रवाना होते रहे। इसके अलावा हजारों की संख्या में कांवड़िये मुख्य जलाभिषेक के समय की प्रतिक्षा में मंदिर परिसर में ही डेरा डाले रहे। दोपहर के समय डीएम और एसपी ने हेलीकॉप्टर से मेले का हवाई निरीक्षण किया और पुष्प वर्षा की।

रात 10 बजकर 44 मिनट पर गर्भ गृह के निकट मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ झंडा पूजन शुरू किया गया। इसमें जिसमें डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी बागपत जयप्रकाश, मंदिर समिति के अध्यक्ष तिलकराज गुप्ता, सचिव संजीव शर्मा समेत कई पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। झंडा पूजन के बाद मंदिर की प्राचीर पर जयकारों के साथ झंडारोहण किया गया जिसके बाद मुख्य जलाभिषेक शुरू हो गया।

जलाभिषेक को शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मंदिर परिसर से लेकर गर्भ गृह तक व्यवस्था संभालने में सुरक्षाबलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर समिति के अनुसार रात 12 बजे तक 15 लाख शिवभक्त परशुरामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर चुके थे और यह सिलसिला लगातार जारी था। शुक्रवार को भी जलाभिषेक के लिये काफी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें