समाजसेवी विजय हिंदुस्तानी को पुलिस ने हिरासत में लिया, एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान से भी हुई पुलिस की नोकझोंक
Bagpat News - समाजसेवी विजय हिंदुस्तानी को पुलिस ने हिरासत में लिया, एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान से भी हुई पुलिस की नोकझोंक
लॉयन, मलकपुर गांव से गुजरने वाले गंदे नाले को लेकर समाजसेवी विजय हिंदुस्तानी को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह अपनी घोषणा के अनुसार गंदे नाले में जल समाधि के लिए उतरने वाले थे। इस दौरान एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान के साथ भी पुलिस की तीखी नोंकझोंक हुई। दरअसल, एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान गंदे नाले से निजात दिलाने को लेकर पहले ही इस नाले में जल समाधि लेने की घोषणा कर चुके हैं। गुरुवार को गांव के मंदिर में हुई पंचायत में कमेटी बनाने का निर्णय हुआ था। इसी बीच समाजसेवी विजय हिंदुस्तानी ने सुभाष पहलवान से पहले इस नाले में जल समाधि लेने का ऐलान कर डाला था।

इस घोषणा से पुलिस महकमे में भी हड़काम मचा हुआ था। शुक्रवार की सुबह तसुदा समयानुसार जब विजय हिंदुस्तानी नाले में जल समाधि लेने के लिए जा रहा था तो उसे पुलिस कर्मियों ने गांव में ही घेर लिया। पुलिसकर्मी विजय हिंदुस्तानी को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर बड़ौत ले आये। इस दौरान सुभाष पहलवान के साथ भी पुलिस की तीखी नोंकझोंक। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक पुलिस वहां से विजय को लेकर लौट चुकी थी। विजय हिंदुस्तानी को सीओ कार्यालय बड़ौत पर नजरबंद करके रखा गया। यहां एसडीएम की मौजूदगी में मिल के जीएम, एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान व अन्य के साथ वार्ता के लिए बुलाया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


